Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री केशव राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री केशव राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ में हुए शामिल

प्रतापगढ़ (हि. स.)।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से कार से सड़क के रास्ते प्रतापगढ़ पहुंचे। चिलबिला में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ स्थल पर पहुंचे।इसके पहले दोपहर 12:45 बजे डिप्टी सीएम कोहंड़ौर बाजार पहुंचे।जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चिलबिला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के वाहनों का काफिला पहुंचा तो कुछ देर के लिए जाम लग गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की मांग पर कल होने वाले रक्तदान शिविर का फीता काटकर आज ही शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य पहले लखनऊ से हेलीकॉप्टर से आने वाले थे। यही उनके कार्यक्रम की पूर्व में सूचना थी। हालांकि आज खराब मौसम के कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। वे हेलीकाॅप्टर के बजाय अब सड़क मार्ग से लखनऊ से प्रतापगढ़ पहुंचे। वे सुल्तानपुर से होकर सीधे चिलबिला स्थित रिसार्ट पहुंचे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ में शामिल होने के बाद मां बेल्हा देवी धाम पहुंचे। वहां उन्होंने मां का दर्शन, पूजन-अर्चन कर मुख्यालय के लिए रवाना हुए। उनके साथ बेल्हा देवी धाम के उप प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने डिप्टी सीएम को माला और चुनरी पहनाई।

पूर्व में प्रशासन की ओर से मिले कार्यक्रम की सूचना के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को लखनऊ से चलकर सुबह 10:35 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचना था। पहले पुलिस से सीधे इन्हें चिलबिला में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ में पहुंचना था। ऐन वक्त पर कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया। शैक्षिक महाकुंभ में वे सीधे पुलिस लाइन से मां बेल्हा देवी मंदिर पहुंचेंगे और वहां दर्शन पूजन किया। फिर वहां से चिलबिला जाएंगे। हालांकि फिर देवी दर्शन कार्यक्रम बदल गया है। एसपी सतपाल अंतिल ने अफसरों के साथ मां बेल्हा देवी मंदिर के साथ ही कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।

शैक्षिक महाकुंभ में उप मुख्यमंत्री के संबोधन के पश्चात सुपर-30 के संस्थापक डा. आनंद कुमार ने बच्चों को एक घंटे गणित के साथ सफलता का मंत्र बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक सीआरआरआइ नई दिल्ली इंजीनियर सतीश पांडेय, एआईआरएमसी विज्ञान प्रसार के संस्थापकडा,चंद्र मौली जोशी, वैज्ञानिक इंडियन प्लेनेटरी सोसायटी मुंबई डा. जेजे रावल भी बच्चों का मार्गर्दशन किया। गणित का सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन प्रमुख गणितज्ञ डा. हरीश यादव लीड करेंगे। मैथ्स गुरू आफ इंडिया बीएन राव भी आएंगे। इसके साथ ही वैज्ञानिक इंडियन नेशनल साइंस एकेडेमी नई दिल्ली के डा. सीएम नौटियाल शामिल हुए।

राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ में उप मुख्यमंत्री सदर विधायक की बेटी पूनम मौर्य को श्रद्धांजलि देने के बाद महिलाओं व विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित किया। डिप्टी सीएम के आने के बाद पूनम मौर्य राष्ट्रीय स्मृति सम्मान में 11 महिलाओं का सामाजिक योगदान के लिए तथा विलक्षण प्रतिभाओं को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही हाई स्कूल और इंटर के टापर्स को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular