Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ने साधा विपक्ष पर निशाना

 उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ने साधा विपक्ष पर निशाना

-आज भारतीय सेना गोली का जवाब गोले से देती है

मऊ (हि. स) । भारतीय जनता पार्टी की सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मऊ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा का तो पता ही नहीं और सपा को साधते हुए कहा कि यह किसी के चाचा की सरकार नहीं बल्कि दलित, शोषित, वंचित और गरीब जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र के बारे में बात होती है तो उत्तर प्रदेश की जनता के मन में विकास और सुशासन को लेकर एक ही नाम आता है और वह नाम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आता है। उन्होंने कहा कि आज यह जनता के सही चुनाव और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, इसके पहले जब हमारे संसद पर हमला हुआ तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री उसकी निंदा करते थे, फिर जब सेना पर हमला हुआ तो उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की। इसके विपरीत आज मोदी सरकार में भारतीय सेना दुश्मनों को गोली का मुंहतोड़ जवाब गोले से देती है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना पहले तो किसी को छेड़ती नहीं लेकिन अगर दुश्मन मुल्क आँख उठाता है तो फिर छोड़ती भी नहीं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा देश : एके शर्मा

सभा में मौजूद सूबे के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल आज इसलिए पीछे है क्योंकि यहां की जनता अपने सही नेता का चयन नहीं करती।उन्होंने कहा कि देश आज मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है, ऐसे में अगर पूर्वांचल की जनता भी आगामी चुनाव में अगर कमल के फूल को चुनती हो तो पूर्वांचल का विकास भी दुगुनी गति से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वांचल आज अगर हाइवे और अत्याधुनिक सुविधाओं से जुड़ रहा है तो इसकी मुख्य वजह केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है।

वेद नारायण/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular