Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत...

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित की।

केशव प्रसाद मौर्य जनपद प्रयागराज में बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के लिए जाते समय रास्ते में हुए सेंट मेरी स्कूल के सामने एक सड़क दुर्घटना हो गई थी। तुरंत उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवायी और तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था करके घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा। चिकित्सक को घायल व्यक्ति का तुरंत इलाज करने का निर्देश दिया और फ्लीट के सुरक्षा अधिकारियों के साथ जाम को हटवाया और एम्बुलेंस को जाने का रास्ता भी दिलाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बक्शी बांध एसटीपी, छोटा बघाड़ा आदि इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को जरूरत की राहत सामग्री वितरण किया। बक्शी बांध, दारागंज, छोटा बघाड़ा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी संजय खत्री, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, राजेश केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयागराज आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य, रॉबिन साहू, अमर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular