Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा से नामांकन...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा से नामांकन किया

कौशाम्बी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन से पूर्व कड़ा धाम स्थित मंदिर में माता शीतला जी के दर्शन कर पूजन एवं आरती की। उन्होंने मां शीतला जी से सिराथू वासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

नामांकन से पहले मंझनपुर रोड सिराथू में माननीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल के नेतृत्व में नगर वासियों ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular