Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा, जानी जमीनी हकीकत

उप मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा, जानी जमीनी हकीकत

– अधिकारियों को मिली खामियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए

– जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई व दवा इलाज की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

देवरिया( हि . स . ) । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किए।

उप मुख्यमंत्री सर्वप्रथम आदर्श नगर पंचायत गौरी बाजार स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल पहुंचें और वहां गोवंश के संरक्षण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। कान्हा गोआश्रय स्थल पर कुल 111 गोवंश थे। गोवंश को गुण व चना खिलाया। इसके उपरांत वे आंगनबाड़ी केंद्र, लवकनी प्रथम पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पठन – पाठन व आंगनबाड़ी केंद्र के बारें में जानकारी प्राप्त किए । गर्भवती महिलाओं की गोदभराई सुमन, बेबी, जरीना, रानी, गरिमा, शबाना किया ।

अंश, मंजित, सुमित, मरियम, अरमान का अन्नप्राशन उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया । आइसीडीएस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उन्होने फीता काटकर शुभारम्भ किया । स्टालों का अवलोकन भी किया। इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री श्री पाठक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिश्रौलिया पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद कर पठन – पाठन व विद्यालय के बारे में जानकारी ली।

अमर शहीद स्व. रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति द्वार पर शहीद रामचंद्र-विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल पहुंच कर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। मलिन बस्ती भटवलिया पहुंचे, वहां उन्होंने लोगों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के मिल रहे लाभों की हकीकत जानी। साफ-सफाई समुचित रूप से रखे जाने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। तामीरदारों एवं मरीजों से बातचीत कर दवा इलाज की जानकारी ली। साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित रुप से रखे जाने के निर्देश के साथ ही दवा इलाज की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में कोई कोताही न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular