Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप जिलाधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी

उप जिलाधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के उप जिलाधिकारी राजीव उपाध्याय को जानमाल की धमकी मिली है। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी पत्र लिखकर खुद की सुरक्षा बढ़ाये जाने का अनुरोध किया है। 

​उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को भेजे गए  पत्र में कहा है कि शुक्रवार की रात को करीब 09:20 मिनट पर उनके निजी सरकारी आवास पर कार में सवार होकर चार रायफलधारी और एक पिस्टल धारक आये थे। 

आवास पर तैनात होमगार्ड विपिन और भू​री सिंह से पूछा कि डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय इसी में रहते हैं। गार्डों ने कहा कि वह इसी में रहते है। इस पर युवकों ने उनसे कहा कि उसको खबर कर देना कि उसका समय पूरा हो गया है तथा उसे निपटा देंगे। उसे समझा दो कि जिला मजिस्ट्रेट के कहने पर दुकाने गिराने, ग्राम सभा, व सरकारी सम्पतियों से कब्जे हटाने का काम तुरंंत छोड़ दें वरना खैर नहीं। यह धमकी देकर कार सवार फरार हो गये। इस पर उप जिलाधिकारी ने देर रात ही जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खुद की सुरक्षा को बढ़ाये जाने की बात कही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular