रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) उप गन्ना आयुक्त देवी पाटन मंडल हरपाल सिंह द्वारा चीनी मिल इटई मैदा में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण की जांच की गई। जिसमें चीनी मिल के गन्ना सुपरवाइजर शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा ग्राम महदेइया में नापे गए खेत का एसएसटी मशीन से माप स्लिप निकलवा कर उसी खेत को फीते से पुनः नपवाया गया। सत्यापन में माप व गन्ना प्रजाति का अंकन सही पाया गया।
उप गन्ना आयुक्त द्वारा ग्राम जोगीवीर में ट्रेंच विधि से बोये गए गन्ना प्रजाति कोशा .15023 व कोशा.13235 ग्राम हुसैनाबाद के मोहम्मद सईद द्वारा गन्ने के ऊपरी एक हिस्से को बीज के रूप में ट्रेंच विधि से गन्ना प्रजाति को.0118 का शरदकालीन गन्ने के साथ आलू सहसफल के रूप में बुवाई किया गया था जिसमें 18 कुन्टल आलू का उत्पादन हुआ प्रदर्शन प्लाट का निरीक्षण किया जिसका जमाव,कल्ले व बढ़वार बहुत ही अच्छा पाया गया तथा प्रमोद चौधरी के 3 हेक्टेयर खेत में 5 फीट की दूरी पर दिए गए नवीन गन्ना प्रजाति को.15023,0118 कोशा.13235 व कोलख.14201जिससे विभाग के सहयोग से कृषक ने ड्रिप इरीगेशन सिस्टम भी लगाया है फसल बहुत ही अच्छा पाया गया तथा शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसल के रूप में आलू की बुवाई किया गया था जिसमें 15 कुन्टल आलू का उत्पादन हुआ। निरीक्षण के समय चोटी बेधक व अंकुर बेधक कीट का वर्तमान में कोई प्रकोप नहीं पाया गया।
मौके पर उपस्थित सभी किसानों को उप गन्ना आयुक्त द्वारा इन कीटों के पहचान व बचाव के लिए कोराजन का ड्रेंचिग करने का सुझाव दिया गया। ग्राम दौलताबाद के कृषक अकबाल अहमद के खेत में गन्ना प्रजाति को.15023,0118 व कोलख.14201 कोशा 13235 का सहफसल के रूप में मक्का लोबिया भिंडी के साथ 5 फीट की दूरी पर ट्रेन्च विधि से की गई बुवाई तथा शरदकालीन को.15023 का अच्छा जमाव व बढ़वार पाया गया जिसमें कृषक द्वारा ट्रैक्टर चालित स्प्रे मशीन से क्लोरोपायरिफास हेक्जास्टाप व यूरिया का घोल बनाकर छिड़काव करते हुए पाया गया ग्राम दुभरा के प्रगतिशील कृषक रवि भारती महंत के दो हेक्टेयर ट्रेंच विधि से बोये गए शरदकालीन व 1.5 हेक्टेयर बसंतकालीन गन्ना प्लाट का निरीक्षण किया जिसका जमाव बहुत अच्छा पाया गया। ग्राम पड़री रामनाथ में कृषक हसमत अली के रिंग फिट विधि से सहफसल लौकी करेला व तरोई के साथ बोये गए गन्ना प्रजाति को.0238 का निरीक्षण किया जिसका जमाव बहुत ही अच्छा पाया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीएस चतुर्वेदी वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना ने उक्त सभी प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ आई जी चौधरी वरिष्ठ अधिकारी गन्ना शारदा त्रिपाठी रामायण पाण्डेय व के.पी.मिश्रा सचिव दुर्गा प्रसाद ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला उपस्थित रहे। तत्पश्चात उप गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना समिति उतरौला परिषद का भी निरीक्षण साफ-सफाई अभिलेखों का रखरखाव व अभिलेखों का गहन जांच किया गया।
उप गन्ना आयुक्त देवी पाटन मंडल ने गन्ना सर्वेक्षण की जांच की
RELATED ARTICLES
