लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के जिलों में तैनात पीएसी कर्मियों के निष्प्रयोज्य वाहनों के प्रतिस्थापन के लिए नये वाहनों के क्रय के सम्बन्ध में शासन ने सात करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एवं पीएसी आधुनिकीकरण के तहत ट्रक, बस, कार, क्रेन आदि वाहनों के क्रय के लिए 7 करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के आदेश निर्गत कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से 10 ट्रक, 09 बस, 03 टाटा 207, 10 कारे, 01 मोटरसाइकिल, 01 टाटा 407 एवं 02 क्रेनों कुल 36 वाहनों का क्रय किया जायेगा।
प्रमुख सचिव गृह ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशाें पर उच्च गुणवत्ता वाले वाहनों के क्रय के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित समयावाधि में करने के निर्देश दिये गये है ताकि वाहनों का बेहतर उपयोग हो सके।
दीपक/पदुम नारायण
