Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र: 35 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया नए वर्ष से...

 उप्र: 35 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया नए वर्ष से शुरू

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस विभाग में खाली पड़ी 35 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया नए वर्ष से शुरू की जाएगी। सीधी भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालयने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय से 35,757 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रस्ताव मिला है। इसको लेकर बोर्ड ने एक कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ समय लगेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि उप्र पुलिस एवं सतर्कता विभाग में लिपिक संवर्ग के 1,329 के पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा और आशुलिपि परीक्षा कराई जा चुकी है। दिसम्बर माह के अंत तक इसका चयन परिणाम आ जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular