Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 24 घंटे में मिले 709 नए कोरोना मरीज, 1706 मरीज...

उप्र : 24 घंटे में मिले 709 नए कोरोना मरीज, 1706 मरीज हुए स्वस्थ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना व आंशिक लॉकडाउन से राहत मिल गई है। यहां 24 घंटे में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 709 दर्ज हुई है। 1 हजार 706  मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, 4 लाख 30 हजार 616 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि अभी तक कुल 2 करोड़ 11 लाख 50 हजार 258 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बुधवार को यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने दी है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 12 हजार 959 कोरोना के सक्रिय केस हैं। यहां रिवकरी रेट 98 प्रतिशत और पॉजिटिविटी दर 3.2 प्रतिशत दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 2 लाख 89 हजार 809 नागरिकों का टेस्ट हुआ है। वहीं, अब तक 5 करोड़ 21 लाख 98 हजार 161 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। बीते 24 घंटे में 04 लाख 30 हजार 617 लोगों को टीका-कवर मिला है, इनमें से 02 लाख 29 हजार 994 लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular