Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 23 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, छह डीआईजी से बने...

उप्र : 23 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, छह डीआईजी से बने आईजी

लखनऊ(हि.स.)। नये वर्ष से पहले राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 23 पुलिस अधिकारियों को आज प्रोन्नति दी है। प्रोन्नत पाने वाले अधिकारियों में छह पुलिस उप महानिरीक्षक से महानिरीक्षक,आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक बने है। नौ पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रोन्नत होने वाले आईपीएस अफसरों में मोदक राजेश डी. राव, राजेश कुमार पाण्डेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रविशंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार तृतीय, अनिल कुमार सिंह, सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव, रमेश है। 

श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि मोदक राजेश डी राव, विनय कुमार, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राजेश पाण्डेय को पुलिस उपमहानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अमित पाठक को, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रविशंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार तृतीय  अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव और रमेश को सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular