Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: 17 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

उप्र: 17 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने शनिवार की देररात 17 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों के क्रम में विजेन्द्र द्विवेदी को पुलिस उपाधीक्षक हरदोई से पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात बनाया गया है। इसी तरह परशुराम को कानपुर देहात से जनपद हरदोई, रघुवीर सिंह को उन्नाव से बाराबंकी, दिनेश कुमार दुबे को बाराबंकी से मंडलाधिकारी मेरठ, सुशील कुमार यादव को मीरजापुर से सीतापुर, हरीश चन्द्र भदौरिया को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से बागपत, रामानंद राय को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से मीरजापुर, विक्रमाजीत सिंह को बलिया से उन्नाव, अजीत कुमार रज्जक को प्रयागराज से सहायक सेना नायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज भेजा गया है।

इसी तरह संतलाल सरोज को मंडलाधिकारी मेरठ से प्रयागराज, सुनील कुमार सिंह को सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ से रेलवे वाराणसी, अखिलेश राय को रेलवे वाराणसी से सहायक सेना नायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, नरेन्द्री सैनी को फूड से मेरठ से अलीगढ़, गीतांजली सिंह को अलीगढ़ से यूपी—112 लखनऊ, सुदेश कुमार गुप्ता को अलीगढ़ से रेलवे गाजियाबाद, बीएस वीर कुमार को गाजीपुर से शाहजहांपुर और दिनेश कुमार यादव को सीतापुर से उन्नाव भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular