Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 17 आईपीएस अफसर बने डीआईजी

उप्र : 17 आईपीएस अफसर बने डीआईजी

लखनऊ (हि.स.)। विभागीय प्रोन्नति समिति ने वरिष्ठता सूची में संशोधन के बाद 17 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति दे दी है।

लोकभवन में मंगलवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई एक डीपीसी की गई। जिसमें यह निर्णय किया गया। प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारी वर्ष 2007 और 2008 बैच के आईपीएस हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन अधिकारियों को एसपी से डीआईजी बनाया गया है, उनमें सबसे पहले नाम सीतापुर के एसपी राकेश प्रताप सिंह का है। इसके बाद ईओडब्ल्यू में एसपी बाबू राम, फूड सेल में एसपी दयानंद मिश्रा, 25वीं बटालियन में एसपी योगेश सिंह, सीबीसीआईडी में एसपी गीता सिंह और पीटीएस में एसपी नागेश्वर सिंह शामिल हैं। ये सभी 2007 बैच के हैं।

2008 बैच के अधिकारियों में एसपी स्पेशल इंक्वायरी सर्वेश कुमार राना, देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा, मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह, इंटेलीजेंस में एसपी जुगुल किशोर व कैलाश सिंह, सीबीसीआईडी में एसपी विनोद कुमार मिश्रा, एसपी एसआईटी बालेंदु भूषण सिंह, ईओडब्ल्यू में एसपी डीपीएन पांडेय, आगरा के एसपी सुधीर कुमार सिंह, तकनीकी सेवा में एसपी अरविंद भूषण पांडेय और एंटी करप्शन में एसपी राजीव मल्होत्रा को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular