Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

उप्र: 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

-प्रतिनियुक्ति से लौटे अब्दुल हमीद को बनाया डीआईजी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल हमीद को एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फोर्स का गठन पहली बार हुआ है।

इसी तरह 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस अधीक्षक, स्थापना के पद पर तैनाती मिली है। बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इनके अलावा अतिरिक्त 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण हुए है। इन्हें बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती मिली है। इनमें वर्ष 2018 बैच के साद मियां को बरेली से नोएडा, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही तैनाती दे दी गई है। मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया है।

इसी तरह गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अनिल कुमार यादव पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ से हटाकर नोएडा स्थानांतरण कर दिया गया। अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, संदीप कुमार मीना को मथुरा से मुरादाबाद, संतोष कुमार मीना को वाराणसी से प्रयागराज, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर और लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में भेजा गया हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular