Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 11 साल बाद पाकिस्तान से घर लौटा पुनवासी फिर लापता

उप्र : 11 साल बाद पाकिस्तान से घर लौटा पुनवासी फिर लापता

मीरजापुर (हि.स.)। पाकिस्तान से 11 साल के बाद अपने वतन पहुंचा पुनवासी सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे पटेहरा स्थित अपने बहनोई के घर से लापता हो गया। बहन व बहनोई ने काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को लालगंज थाने पर पुनवासी के पुन: लापता होने की सूचना दी।
पाकिस्तान से लौटने के बाद पुनवासी लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती बरसईटा निवासी अपने बहन किरण के घर पर रहता था। सोमवार को बहन काम पर चली गयी और बहनोई बकरी चराने निकल गए। किरण के दोनों बेटे काम के लिए शहर चले गए। घर पर बची बहू दोपहर में कपड़ा धुलने के लिए बगल के नल पर गयी थी। लगभग तीन बजे अचानक पुनवासी घर से निकला और लापता हो गया। शाम को घर पहुंचने पर पुनवासी के लापता होने की सूचना सुनकर बहन रोने लगी। सोमवार की रात बहन-बहनोई आस पास के गांव में पुनवासी की तलाश की, पर कहीं पता नही चला। मंगलवार को बहन ने लालगंज थाने पर भाई के लापता होने की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। इस मामले में लालगंज पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की।

इलाज हुआ होता तो नहीं बिछड़ता पुनवासी

बहन किरण ने बताया कि पाकिस्तान जेल में यातनाएं झेलने के बाद पुनवासी कि मानसिक हालत ठीक नही थी। हमारे पास भी इतने पैसे नहीं थे कि हम उसका इलाज करा सके। पुनवासी के इलाज के लिए बहन ने जिला प्रसाशन व जिला अस्पताल पर कई बार संपर्क किया, पर इलाज नहीं हुआ और पुनवासी फिर से लापता हो गया। 11 वर्षों बाद मिली खुशी फिर से गम में बदल गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular