Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : हल्के बादल के बावजूद गर्मी से नहीं मिली राहत, सबसे...

उप्र : हल्के बादल के बावजूद गर्मी से नहीं मिली राहत, सबसे गर्म रहा बांदा

लखनऊ (हि.स.)। आसमान में हल्के बादल के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सुबह से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि पंखा की हवा के बावजूद शरीर से पसीना निकलता रहता है। शनिवार को सुबह 11 बजे ही प्रदेश के कई जिलों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शनिवार को 11 बजे प्रयागराज का तापमान 36.6 डिग्री, बहराइच का 31.6 डिग्री, बरेली का 33.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गोरखपुर का तापमान 30.8, झांसी का 36, लखनऊ का 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मेरठ का 34 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं पिछले 24 घंटे का तापमान देखें तो प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं झांसी का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, हमीरपुर का 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वाराणसी का 43.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 37.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 44.2 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular