प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 की आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 81.50 प्रतिशत रही।
आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरूष/ महिला) परीक्षा 2021 उप्र के पांच जनपदों के 219 परीक्षा केन्द्रों पर आज 11 बजे से एक बजे तक आयोजित कराई गयी। परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न हुई। सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए 1,02,041 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।
