इटावा(हि.स.)। होली के पर्व पर सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने एक साथ एक मंच पर फूलों की होली मनाई। मंच पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नदारद दिखाई दिए। लंबे समय के विघटन के बाद मुलायम खानदान के लोग एक साथ सैफई में एक मंच पर होली मनाते हुए दिखाई दिए।
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने आगामी एमएलसी चुनाव में जीत का दावा किया और कहा कि इस चुनाव में अगर बेईमानी न हुई तो हमलोग प्रदेश में एमएलसी का चुनाव जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीती है। इस चुनाव में बीजेपी ने अधिकारियों तक को जनता के बीच पैसे बांटने में लगाया था। जनता के बीच पैसे बांटकर और बेईमानी करके चुनाव जीता है।
रोहित
