Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड में आठ पदों के लिए 10 नामांकन...

उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड में आठ पदों के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ के विशेष सचिव शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया है कि उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में मुतवल्ली कोटे से दो नामांकन पत्र क्रमशः जुफर अहमद फारूकी एवं अदनान फर्रूख शाह, सांसद कोटे से दो नामांकन पत्र डाॅ. एसटी हसन (मुरादाबाद) एवं कुंवर दानिश अली (अमरोहा), विधायक मण्डल कोटे से चार नामांकन पत्र अबरार अहमद, परवेज अली, इकबाल महमूद एवं नफीस अहमद तथा बार कौंसिल सदस्य कोटे से दो नामांकन पत्र इमरान माबूद खान एवं अब्दुल रज्जाक खान प्राप्त हुए।

प्राप्त समस्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में सभी प्राप्त प्रपत्र सही पाये गये जिनकी सूची वक्फ बोर्ड कार्यालय में चस्पा कर दी गयी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 05 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 05 बजे तक की जा सकती है।
चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 06 मार्च, 2021 को किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 07 मार्च को पूर्वाह्न 08 बजे से 04 बजे अपराह्न तक सम्पन्न होगा एवं उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular