– प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुने जाएंगे शिक्षक प्रतिनिधि
बलिया (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय जनपदीय प्रतिनिधि सम्मेलन 21 नवम्बर यानी सोमवार को होगा। इस दौरान संगठन के जनपदीय पदाधिकारियों का चुनाव भी सम्पन्न होगा।
यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष व सम्मेलन के संयोजक सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का सम्मेलन जिला पंचायत के नरेन्द्र देव सभागार में होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र भी मौजूद रहेंगे। जनपद के स्थायी एवं अस्थायी मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। संगठन के सम्मेलन को लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह है। रविवार को सम्मेलन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पंकज
