Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : सात पीपीएस अफसरों के तबादले

उप्र : सात पीपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने देर रात को प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) सात अफसरों का तबादला किया है। 
जिन अफसरों का तबादला हुआ है, उनमे कालू सिंह को पुलिस उपाधीक्षक महोबा से पुलिस उपाधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। भानु प्रकाश को पुलिस उपाधीक्षक मिरिजापुर से पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर वाराणसी, गयादत्त मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक सन्तकबीरनगर से पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर बनाया गया है। 
इनके आलावा अंशुमान मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर से सन्तकबीरनगर, तेजबहादुर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई, उमाशंकर सिंह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक हरदोई से पुलिस उपाधीक्षक मीरजापुर और उमेशचंद्र को सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक महोबा भेजा गया है।

 हि. स. दीपक Submitted By: Deepak Varun Edited By: Prabhat Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular