Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के 564 पदों के लिए...

उप्र : सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के 564 पदों के लिए आवेदन

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 के लिए 564 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है। जिसकी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

यह जानकारी आयोग के सचिव जगदीश ने देते हुए बताया है कि 29 दिसम्बर से आयोग की वेबसाइट पर आवेदन उपलब्ध है। जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, प्रारम्भिक तथा मुख्य परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केन्द्रों के जिलों का नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। सचिव ने कहा है कि अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के उपरान्त एवं अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें।
सचिव ने बताया है कि आज से आवेदन शुरू है तथा ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। ऑनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने की अंतिम तिथि 29 जनवरी निर्धारित है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular