Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : श्रावस्ती में पेड़ से टकराई कार छह की मौत, आठ...

उप्र : श्रावस्ती में पेड़ से टकराई कार छह की मौत, आठ घायल

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

– पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इनोवा कार से आ रहे थे लोग

श्रावस्ती (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार सुबह हुए मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया है, जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव के पास इनोवा कार शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। इनोवा सवार सभी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पंजाब से श्रावस्ती के कर्मोहना गांव आ रहे थे। पेड़ से टकराने के साथ सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां छह लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान करायी जा रही है। घायल आठ लोगों इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में रेफर किया गया है। इनोवा में 14 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

राहुल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular