लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार (29 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने शुक्रवार को बताया कि जेपी नड्डा शनिवार सुबह 9:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। 09:40 बजे बरेली के हॉटमैन कॉलेज के निकट बड़ा बाग हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे बरेली की भोजीपुर विधानसभा की महानगर कॉलोनी में घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे। दोपहर 12:05 बजे इटावा पहुंचेंगे। दोपहर 12:20 बजे इटावा क्लब में विधानसभा चुनाव से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद इटावा विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं दोपहर 02 बजे इटावा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर तीन बजे औरेया पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे औरेया में जालौन चौराहे पर माधव मंगल वाटिका में औरया विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।
दिलीप शुक्ला
