Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र : वूमेन पावर लाइन 1090 ने 96 फीसदी शिकायतों का किया...

 उप्र : वूमेन पावर लाइन 1090 ने 96 फीसदी शिकायतों का किया निस्तारण

लखनऊ (हि.स.)। उप्र के विभिन्न जिलों से वूमेन पावर लाइन 1090 पर तीन लाख पचास हजार 90 शिकायतें आयी हैं। इनमें से तीन लाख 37 हजार 98 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। यह आकड़ा एक जनवरी से 30 नवम्बर 2022 तक का है। हेल्प लाइन पर आई करीब 96 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश मेें महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरूकता के लिये व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 चौबीस घंटे कार्य कर रहा है। इसमें आने वाली शिकायतों को त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

वूमेन पावर लाइन ने बीते वर्ष 2022 में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है। 1090 पर आई 96 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर पीड़ितों को मदद पहुंचायी गई है। हार्ड केस क्रेकिंग टीम ने 16 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 643 शिकायतों का निस्तारण किया है।

इतना हीं नहीं इस अवधि में 06,021 में एफएफआर (फैमली, फ्रेंडस, रिलेटिव) काउंसलिंग कर पीड़ितों को राहत पहुंचायी गयी है। इसके अलावा फैमली काउंसलिंग सेवा के तहत 4,377 प्रकरणों में काउंसलिंग मनोचिकित्सकों और काउंसलर्स के माध्यम से करायी गई।

एडीजी नीरा रावत ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों को द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह भी बताया कि प्रदेश के थानों में दस हजार महिला बीटों में 20 हजार से अधिक महिला बीट आरक्षी नियुक्त है। साल 2022 में थानों पर प्रचलित महिला बीट व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular