Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र विस अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सीपीए इण्डिया रीजन की कार्यकारिणी में...

उप्र विस अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सीपीए इण्डिया रीजन की कार्यकारिणी में पुन: सदस्य नामित

लखनऊ (हि.स.)। लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (सीपीए) इण्डिया रीजन की कार्यकारिणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत किया है।

इस कार्यकारणी समिति में उप्र विधान सभा के अध्यक्ष के अतिरिक्त बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, असम विधान सभा के अध्यक्ष हितेन्द्र नाथ गोस्वामी, उत्तराखण्ड विधान सभा के अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल, राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी और कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े को भी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
श्री दीक्षित ने लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा पुनः मनोनयन पर  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular