Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र विस अध्यक्ष हृदय नारायण ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

उप्र विस अध्यक्ष हृदय नारायण ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनायें

-कहा-यह सांस्कृतिक राष्ट्रभाव की विजय स्मृति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष, ने अपने संदेश में कहा है कि यह सांस्कृतिक राष्ट्रभाव की विजय स्मृति है। हम इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना प्राणोत्सर्ग कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उत्सव के इस अवसर पर हमें आपसी सौहार्द के साथ ही देश की अखण्डता को कायम रखने का संकल्प लेना चाहिये।

RELATED ARTICLES

Most Popular