Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र विधान सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

 उप्र विधान सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

लखनऊ(हि.स.)। उप्र विधान सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गयी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ उप्र विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हुआ था। 22 फरवरी को योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश किया। सत्ता पक्षा और विपक्ष के सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण और बजट की चर्चा में हिस्सा लिया।

इस बार का बजट सत्र 11 दिन चला। इस दौरान केवल 36 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुल 83 घंटे 15 मिनट सदन की कार्यवाही निर्वाध रूप से संचालित हुई।

शुक्रवार को विभागीय बजट पारित कराने के उपरांत संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के प्रस्ताव पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्व सम्मति से बजट सत्र के समापन की घोषणा करते हुए विधान सभा की कार्यवाही को अनिश्चिमकाल के लिए स्थगित कर दी। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular