लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का वर्ष 2022 का दूसरा सत्र 19 सितम्बर से शुरु हो रहा है। इस सत्र में योगी सरकार उप्र माल और सेवा कर संशोधन विधेयक समेत कई विधेयक पारित करा सकती है।
विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश के राज्यपाल ने अठारहवीं विधान सभा को उसके वर्ष 2022 के द्वितीय सत्र के लिए 19 सितम्बर दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आहूत किया है।
इससे पूर्व योगी सरकार ने मंगलवार को सम्पन्न हुई मंत्रि मंडल की बैठक में 19 सितम्बर से विधान मंडल के सत्र को आहूत करने का निर्णय लिया था।
पीएन द्विवेदी
