Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र विधानसभा सत्र : पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट

 उप्र विधानसभा सत्र : पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्न काल के दौरान समाजवादी पार्टी(सपा) के सदस्यों ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया, जिस पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार का पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि पांच लाख 59 हजार सरकारी कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम का लाभ लेना शुरू कर दिया। तीन लाख से अधिक अशासकीय कर्मचारी हैं। नई पेंशन स्कीम में ज्यादा लाभ है। इसलिए इसे लागू किया गया है। नई पेंशन जब लागू हुई तब हमारी सरकार नहीं थी। कुल राजस्व का 33 प्रतिशत देते हैं। कुल राजस्व का लगभग 59 फीसदी हिस्सा वेतन और पेंशन हम खर्च कर देते हैं। ज्यादातर स्टेट नई पेंशन लागू कर रहे हैं। यह स्कीम कर्मचारियों के हित में हैं। इसलिए इसे बदलने की कोई योजना नहीं है। खन्ना के जवाब से असन्तुष्ट सपा ने सदन से बहिर्गमन किया।

दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular