Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र विधानसभा में बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल : रघुराज...

उप्र विधानसभा में बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल : रघुराज प्रताप सिंह

कानपुर देहात (हि.स.)। जन सत्ता दल 2018 में बनकर तैयार हुआ है। उसके बाद कोरोना आ गया और हम उस तरह जनता के बीच नहीं जा सके जैसे पहुंचना चाहिए था। उसके बाद भी हम 2022 के उप्र चुनाव में एक बड़ी पार्टी के रूप में उतरेंगे। यह बात गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कानपुर देहात के अकबरपुर के उमरन ढाबे पर कही।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने में उनकी पार्टी का भी अहम रोल हो सकता है। इससे पूर्व जनपद आगमन पर जन सत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कई जगह जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। उनके काफिले में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कार्यकर्ता जनता के बीच जाए

कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारियों को लेकर कहा कि, प्रदेश में अगले छह माह में चुनाव होने है। इसको लेकर तैयारी के साथ जनता के बीच जाए और उनको अपने से जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिन्दाबाद के नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular