बस्ती (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं संसद सदस्य जगदंबिका पाल ने बुधवार को कहा है कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की जमानत पूरी तरह से जब्त हो जाएगी। इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
बुधवार को “हिन्दुस्थान समाचार ” से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष निराश होकर चुनाव लड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी। समाजवादी पार्टी (सपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दूसरे नम्बर पर आने के लिए चुनाव लड़ रही है।
एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 170 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीनेशन कराया गया, जो अभी चल रहा है। इसके बाद भी भारत सरकार द्वारा जारी बजट में जनता के ऊपर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। भाजपा जैसी कोई पार्टी नही है। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया है।
महेंद्र
