लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से विशेष सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है।
शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से प्रस्ताव पास कराकर राजभवन भेज दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सत्र का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस सत्र को राष्ट्रपित रामनाथ कोविन्द संबोधित कर सकते हैं।
