गोरखपुर (हि.स.)। पछुआ हवाओं से वातावरण में ठंड लगातार बढ़ रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश खासतौर से गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिसके नतीजे में ठंड का असर बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ट्रेंड बरकरार रहेगा और आने वाले दिनों में इसके चलते और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
बुधवार की सुबह हल्के कोहरे की गिरफ्त में रही। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वर्षा न होने के आसार हैं। जबकि सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। वही मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 60 रही।
आईएमडी के मौसम विशेषज्ञ प्रो. शम्भू शरण का कहना है कि इस बार ठंड अधिक ही रहने के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे तापमान देखा जा रहा है। इसके चलते कुछ स्थानों पर कम और कुछ स्थानों पर अभी से औसत ठंड की शुरुआत हो गई है। इधर कुछ दिनों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
सात दिनों में जिले का अधिकतम तापमान – डिग्री सेल्सियस में
बुधवार 27
गुरुवार 26
शुक्रवार 26
शनिवार 26
रविवार 27
सोमवार 27
