Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र लोक निर्माण विभाग में छह अभियंताओं का स्थानान्तरण

उप्र लोक निर्माण विभाग में छह अभियंताओं का स्थानान्तरण

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर वरिष्ठता क्रम में शुक्रवार को छह अभियंताओं का स्थानान्तरण हो गया।

विभागीय स्थान्तरण में आजमगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता विनोद कुमार श्रीवास्तव को वाराणसी क्षेत्र में मुख्य अभियंता, नवप्रोन्नत मुख्य अभियंता सम्बद्ध कार्यालय प्रमुख अभियंता जय सिंह को मुख्य प्राविधिक परीक्षक प्राविधिक प्रकोष्ठ सिंचाई विभाग, वाराणसी क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय कुमार तिवारी को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक उप्र राजकींय निर्माण निगम को स्थानान्तरण हुआ।

वहीं, इसी क्रम में नवप्रोन्नत मुख्य अभियंता सम्बद्ध कार्यालय प्रमुख अभियंता वीरेन्द्र कुमार को मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग, नवप्रोन्नत मुख्य अभियंता सम्बद्ध कार्यालय प्रमुख अभियंता रवीन्द्र वीर सिंह को इण्डो नेपाल बार्डर मुख्य अभियंता, नवप्रोन्नत मुख्य अभियंता सम्बद्ध कार्यालय प्रमुख अभियंता वहीद बख्श को प्रतिनियुक्ति पर उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीडा स्थानान्तरण किया गया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular