Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: लॉकडाउन में असहयोग करने वाले 91757 लोगों के खिलाफ एफआईआर

उप्र: लॉकडाउन में असहयोग करने वाले 91757 लोगों के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ(एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधत (लॉकडाउन) में असहयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। धारा 188 के तहत 91757 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। 

पुलिस मुख्यालाय से जारी सूचना के मुत​बिक, प्रदेश के सभी जिलों में ​रविवार को बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग की। इस दौरान 24,05,523 वाहनों का चालान किया। 62,435 वाहन को सीज की कार्रवाई की गयी हैं। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 29,09,49,966 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले 744 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।  
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पुलिस ​सख्ती पालन कराये। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular