Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : लखीमपुर एसपी प्रतीक्षारत, तीन आईपीएस अफसरों का तबादला

उप्र : लखीमपुर एसपी प्रतीक्षारत, तीन आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक को प्रतीक्षारत किए गए है।

राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें लखीमुपर के पुलिस अधीक्षक रहे विजय ढूल को प्रतीक्षारत में भेजा गया है। एसपी को प्रतीक्षारत को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि खीरी में बीते तीन अक्टूबर को हुए हिंसा की घटना के बाद शासन की ओर से कार्रवाई शुरु हो गई है। एसपी विजय ढूल की जगह लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उप आयुक्त संजीव सुमन को लखीमपुर खीरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अमित कुमार आनंद को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुरादाबाद को पुलिस उप आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular