Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : लखनऊ सहित कई शहरों में आयकर के छापे

उप्र : लखनऊ सहित कई शहरों में आयकर के छापे

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बुधवार को फर्नीचर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसको लेकर व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो लखनऊ के अलावा रायबरेली और मुरादाबाद जिलों में भी यह छापेमारी चल रही है। दिल्ली से पहुंची टीमों ने लखनऊ के नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र के शंकुतलम प्लाईवुड में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान टीम को संदिग्ध लेन देन का ब्यौरा आयकर विभाग को मिला है। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों शहरों में फर्नीचर कारोबारियों के दुकानों पर सर्वे हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular