Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: रोजा-बरेली पैसेंजर ट्रेन का इंजन के चार पहिए पटरी से उतरे

उप्र: रोजा-बरेली पैसेंजर ट्रेन का इंजन के चार पहिए पटरी से उतरे

शाहजहांपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में मंगलवार को शंटिंग के दौरान रोजा- बरेली पैसेंजर ट्रेन (04379) के इंजन के चार पहिये पटरी से उतर गए। कई घण्टे की कड़ी महेनत के बाद रेलवे कर्मचारी फिर से पहिये को पटरी पर ला सके।

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, रोजा से बरेली जानी बाली पैसेंजर अपने नियमित रूप से सुबह करीब छह बजे रोजा स्टेशन से बरेली के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यार्ड में खड़ी ट्रेन को लूपलाइन से मेन लाइन पर लाया जा रहा था। शंटिंग के दौरान अचानक इंजन के चार पहिये पटरी से उतर गया। चालक ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। गनीमत रही की न तो कोई बड़ा हादसा हुआ और न ही अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव पड़ा।

स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। रेलवे कर्मचारियों ने कई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी से उतरे पहियों को फिर से पटरी पर लाए। वहीं हादसे के कारण को जाने के लिए अधिकारियों द्वारा टीम गठित की गई है जो कि जांच कर रही है।

अमित /दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular