Tuesday, March 31, 2026
Homeविधि एवं न्याय उप्र : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को

 उप्र : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को

लखनऊ (हि.स.)।इस बार 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसकी जानकारी रविवार को देते हुए अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम प्रकाश ने बताया कि 21 मई की सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय, लखनऊ कलेक्ट्रेट एवं जनपद की समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय एवं मोती महल स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लखनऊ में भी लोक अदालत का आयोजन होगा। वादकारीगण जिनके वाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हो, राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद निस्तारित कराकर लाभान्वित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बैंक वसूली वाद, किरायदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बन्धित प्रकरण, ऐसे प्रकरण जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के लिए आपसी सुलह समझौते से निपटाना चाहें, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, दाम्पत्य सम्बन्धी वाद, प्रीलिटिगेशन स्तर पर, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण आदि मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

वरुण/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular