Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र राज्य वन्यजीव बोर्ड में नामित सभी सदस्य फिर एक वर्ष के...

उप्र राज्य वन्यजीव बोर्ड में नामित सभी सदस्य फिर एक वर्ष के लिए नामित

लखनऊ (हि.स.)। वन्य जीवों के संरक्षण व संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ के पुनर्गठन हेतु वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड में विभिन्न श्रेणी में नामित महानुभावों को पुनः एक वर्ष के लिए नामित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। 

राज्य वन्य जीव बोर्ड में कुल 31 सदस्य होते हैं। इस बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री तथा उपाध्यक्ष वन मंत्री होते हैं। राज्य वन्य जीव बोर्ड में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मलित करते हुए 15 पदेन सदस्य तथा 16 सदस्य राज्य सरकार द्वारा नामित किए जाते हैं।
नामित सदस्यों में विधान मंडल के तीन सदस्य, गैर सरकारी संगठन के तीन प्रतिनिधि तथा दस सदस्य पारिस्थितिकी वैज्ञानिकों, पर्यावरणविद एवं संरक्षण विज्ञानियों को, नामित किए जाने का प्राविधान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular