Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र राज्य लोक सेवा अधिकरण में चार सदस्य नामित

उप्र राज्य लोक सेवा अधिकरण में चार सदस्य नामित

लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा अधिकरण में चार व्यक्तियों को सदस्य के रूप में नामित किया है।

इस सम्बन्ध में न्याय विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार दो सदस्य सेवानिवृत आईएएस अफसर और दो सदस्य सेवानिवृत जनपद न्यायाधीश हैं।
सेवानिवृत आईएएस अफसरों में डॉ. अनीता भटनागर जैन तथा दिनेश चन्द्र को लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (प्रशासनिक) के पद पर तैनात किया  गया है। इसी प्रकार सेवानिवृत जनपद न्यायाधीश नीरजा सिंह एवं गोविन्द वल्लभ को राज्य लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular