Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: राज्यपाल ने अभिभाषण में कोरोना संक्रमण काल में सरकार के कार्यों...

उप्र: राज्यपाल ने अभिभाषण में कोरोना संक्रमण काल में सरकार के कार्यों को सराहा, विपक्ष का हंगामा

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रगान समाप्त होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू गया और सपा के सदस्य नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मास्क पहने विपक्ष के सदस्यों को देखते रहे। हंगामे के बीच राज्यपाल ने विधानसभा मंडप में दोनों सदनों के सदस्यों को अभिभाषण में सरकार की विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों से अवगत कराया।   

राज्यपाल ने अभिभाषण में कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यों का जिक्र किया। प्रवासी कामगारों को रोजगार प्रदान करने से लेकर राजस्थान से छात्रों को सुरक्षित लाने को लेकर सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश सरकार ने अच्छा काम किया। इसके कारण सरकार की बेहद सराहना हुई। प्रत्येक जनपद में आईसीयू की स्थापना की गई। सरकार ने लॉकडाउन में 40 लाख श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया। श्रमिकों को राशन और आर्थिक सहायता दी गई।  
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन का भी जिक्र किया। वहीं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत लोगों को रोजगार प्रदाने करने की बात कही।
राज्यपाल ने अभिभाषण में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, जेवर एयरपोर्ट, बुन्देलखण्ड एकसप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर,कुशीनगर एयरपोर्ट आदि बड़े प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने  अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन की बात कही और किसान हितों से जड़े सरकार के अहम फैसलों की भी जानकारी दी।  बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। जारी…

RELATED ARTICLES

Most Popular