Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: मौसम की बेरूखी, खेत की नमी का ख्याल रखें किसान

उप्र: मौसम की बेरूखी, खेत की नमी का ख्याल रखें किसान

लखनऊ (हि.स.)। मौसम की बेरूखी बरकरार है। स्थिति यह है कि प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 से 40 के बीच जा रहा है। इससे किसानों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेत में बीज डालने के बावजूद वह निकल नहीं पा रहे। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि ज्वार-बाजरा जैसे बीज अभी खेत में बोने से परहेज करें। अन्य बीजों को डालने पर किसानों को जमीन में नमी बनाये रखने का विशेष प्रबंध करना चाहिए।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक फुर्सतगंज का 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को कानपुर को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बहराइच का 38.2, मेरठ का 37.4, लखीमपुर का 37 डिग्री, लखनऊ का 38.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 38 डिग्री, झांसी 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. मुनीष कुमार का कहना है कि ऐसे में किसानों को बीज डालने से बचना चाहिए। बारिश होने के बाद ही बीज डाला जाय तो बेहतर होगा। बीज यदि किसान डालते हैं तो उसमें नमी का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।

वहीं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वैज्ञानिक डाक्टर एके सिंह का कहना है कि नमी का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में जो सब्जियां ज्यादा पिछड़ नहीं रही हैं। उनका बीज डालने के लिए बारिश का इंतजार करना ही बेहतर होगा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular