Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: मैंने भाजपा नहीं छोड़ी, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश:...

उप्र: मैंने भाजपा नहीं छोड़ी, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश: रविन्द्रनाथ त्रिपाठी

भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी का फर्जी त्यागपत्र हुआ वायरल

भाजपा विधायक ने ज्ञानपुर कोतवाली में दर्ज करायी प्राथमिकी

भदोही (हि.स.)। भाजपा और दूसरे दलों में दल-बदल का मौसम चल रहा है। सोशल मीडिया में प्रदेश के कई भाजपा विधायकों के सपा में जाने की झूठी खबरें भी वयारल हुईं हैं। बुधवार को एक और अफवाह को बल मिला जब भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी की भाजपा से त्यागपत्र देने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

भदोही से भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी बसपा से भजपा में आए हैं। सोशल मीडिया अफवाह तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और समर्थकों की जुबान पर तेजी से चर्चा होने लगी। यह बात जब भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल सोशलसोशल मीडिया मंच पर इसका खंडन किया। इस मामले में उन्होंने ज्ञानपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए गए अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मुझे बदनाम करने की साजिश है। हमारी तरफ से किसी प्रकार का कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है। प्रदेश और पार्टी की निगाह में हमारी छबि को धूमिल किया गया है यह विरोधियों की साजिश है। उन्होंने बातचीत में बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है। हमारी तरफ से ज्ञानपुर कोतवाली में इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मैं भाजपा में हूं और भाजपा में अंतिम सांस तक रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे लेटरपैड का दुरुपयोग किसी व्यक्ति ने किया है। मेरा त्यागपत्र टाइप करवा कर सोशलमीडिया मंच पर वायरल किया गया। यह पूरी तरह से साजिश है। मेरी तरफ से इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। यह सिर्फ अफवाह फैलाने की साजिश है।

प्रभुनाथ

RELATED ARTICLES

Most Popular