Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने समय बचाने के लिए मेट्रो से यात्रा...

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने समय बचाने के लिए मेट्रो से यात्रा करने की अपील

लखनऊ(हि. स.)। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के निर्देश पर मेट्रो के लिए हो रहे कार्यों के बीच शुक्रवार को कारपोरेशन ने समय बचाने के लिए लोगों से मेट्रो की यात्रा करने की अपील की।

यूपीएमआरसी ने अपील करते हुए कहा कि लाल बत्ती में नहीं है, फंसना तो मेट्रो से सफर करना। निर्बाध, सुरक्षित और सबसे तेज यात्रा का लखनऊ मेट्रो ही एकमात्र विकल्प है।

लखनऊ के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ना लालबत्ती पर रुकना पड़ेगा। ना जाम में फंसना पड़ेगा और समय से गंतव्य तक पहुंचेंगे, इसके लिए मेट्रो रेल का सफर करें।

बता दें कि लखनऊ में यूपीएमआरसी से जुड़े मेट्रो स्टेशनों के बाहर पार्किंग की सुविधा भी दी जा रही है। दो पहिया वाहनों से चलने वाले लोगों के लिए मात्र 10 में पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, लखनऊ विश्वविद्यालय रोड से आने जाने वाले लोगों ने बड़े पैमाने पर इस सुविधा का लाभ भी उठाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular