Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर 74 बंदी होंगे जेल से रिहा

उप्र में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर 74 बंदी होंगे जेल से रिहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न कारागारों में निरूद्ध 74 बंदियों को शासन की ओर से रिहा करने का फैसला लिया गया है।  

अपर मुख्य सचिव, गृह एवं कारागार ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को अलग-अलग जेलों से 74 बंदियों को जेल से रिहा किया जायेगा। 
यह भी बताया गया है कि प्रदेश के कारागरों में निरुद्ध इन बंदियों में 40​ सिद्धदोष बंदी जो न्यायालय द्वारा दी गयी सजा पूरी कर चुके हैं। लेकिन अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे थे। उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उनकी रिहाई के प्रयास किए गये हैं। इसके साथ ही 34 ऐसे सिद्धदोष बंदी, जो आजीवन कारावास की सजा से दण्डित थे उनके संतोष आचरण को देखते हुए समयपूर्व रिहा करने का फैसला लिया गया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular