Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप्र में 51 राज्य कर विभाग के सयुंक्त आयुक्तों का तबादला

 उप्र में 51 राज्य कर विभाग के सयुंक्त आयुक्तों का तबादला

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य कर (जीएसटी) विभाग में राज्यपाल की अनुमति से भारी संख्या में संयुक्त आयुक्त के स्थानातंरण किया गया है। तबादलों में नवपदोन्नत 30 संयुक्त आयुक्त को संयुक्त आयुक्त पद पर कार्यक्षेत्र बदलते हुए तैनाती दी गई है। वहीं 21 संयुक्त आयुक्तों का स्थानांतरण करते हुए कुल 51 संयुक्त आयुक्त के कार्यक्षेत्रों में फेर-बदल किया गया है।

इनका हुआ तबादला

अमरेश त्रिपाठी वाराणसी से प्रयागराज, अभय शुक्ला मेरठ से लखनऊ मुख्यालय, मधुरिमा मिश्रा बरेली से गाजियाबाद, आशीष निरंजन फिरोजाबाद से वाराणसी, देवी सिंह झांसी से अलीगढ़, मनीष श्रीवास्तव आगरा से झांसी, मुकेश कानपुर से मेरठ, प्रदीप कुमार सोनी अलीगढ़ से गोरखपुर, सांत्वना गौतम गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, विवेकानंद शुक्ला सोनभद्र से गाजियाबाद, अमित कुमार पाठक वाराणसी से मेरठ, हीरालाल मैनपुरी से गाजियाबाद, राजेश कुमार सीतापुर से मुरादाबाद, राकेश कुमार कौशल गाजियाबाद से बुलंदशहर, राम मूरत सहारनपुर से सीतापुर, रविशेखर सिंह आगरा से इटावा, रीनू कुमारी वाराणसी से अलीगढ़, शिशिर कुमार अयोध्या से गाजियाबाद, अनिल कुमार अलीगढ़ से लखनऊ, मनोज कुमार गाजियाबाद से मुख्यालय लखनऊ, शक्ति प्रताप सिंह मुख्यालय लखनऊ से प्रयागराज किया गया है।

नवपदोन्नत संयुक्त आयुक्त में मुंशी चौहान कानपुर से झांसी, अनिल कुमार सिंह कानपुर से वाराणसी, आनंद प्रकाश राय वाराणसी से कानपुर, गोपाल तिवारी अयोध्या से आगरा, नीरज सिंह प्रयागराज से लखनऊ, अमित पाठक मैनपुरी से सहारनपुर, कौशल किशोर वर्मा सोनभद्र से कानपुर, विवेचना मिश्रा लखनऊ से अयोध्या, भास्करेन्दु दत्त शुक्ला आगरा राज्यकर खण्ड तीन से आगरा में ही संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग शासन में तैनाती दी गई है। इसी तरह कमला प्रसाद लखनऊ से वाराणसी, संतोष कुमार वर्मा द्वितीय गोरखपुर से बांदा, हरिनाम सिंह सचान को बिजनौर से मुख्यालय लखनऊ, जफीर अहमर फिरोजाबाद से लखनऊ, चंद्रकांत रल्हन लखनऊ से आगरा, दयाशंकर प्रथम गोरखपुर से अयोध्या, शलभ शर्मा इटावा से वाराणसी, ज्ञान प्रकाश सिंह कानपुर राज्यकर संयुक्त उपायुक्त से संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग कानपुर, विशाल पुण्डीर गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद, उदित नारायण सिंह गोरखपुर संयुक्त उपायुक्त राज्य कर से संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग गोरखपुर, उदय प्रताप सिंह तृतीय वाराणसी से लखनऊ, विजय पाल सिंह द्वितीय कानपुर से सीतापुर, अवधेश कुमार सिंह द्वितीय मुख्यालय लखनऊ से बरेली, नीलम रानी नोएडा से बरेली, मनीषा शुक्ला अयोध्या से मेरठ, मनोज कुमार मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी, सविता सिंह उन्नाव से झांसी, अनिमेष कुमार सिंह कानपुर से मैनपुरी, शिविका सिंह कानपुर संयुक्त आयुक्त राज्य कर से कानपुर में संयुक्त आयुक्त कारपोरेट, शिखा यादव बरेली से अलीगढ़, रोली निगम नोएडा से मैनपुरी संयुक्त आयुक्त पद पर तबादला किया गया है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular