Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला

उप्र में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें पांच जिलों के जिलाधिकारी और अयोध्या के मंडलायुक्त का तबादला हुआ है। इससे पहले देर रात को सात आईपीएस अफसर बदले गए थे।

राज्य सरकार ने अयोध्या के मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल को देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया है। एमपी अग्रवाल का नाम रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद प्रकरण में काफी चर्चा में था। उनकी जगह पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा को अयोध्या मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

शासन ने अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार को मऊ भेजा गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया है। आजमगढ़ में तैनात जिलाधिकारी राजेश कुमार को मुख्य सचिव के सचिव स्टॉफ के रूप में तैनाती मिली है। जबकि मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर और शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया है। निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इनके भी हुए तबादले

ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक श्रीहरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। आगरा में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन को उसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। काफी समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रही प्रेरणा सिंह को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, डीएम मऊ रहे अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव नगर विकास और मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के पद पर भेजा गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular