Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र में सपा से हाथ मिलाने की फिराक में आम आदमी पार्टी

उप्र में सपा से हाथ मिलाने की फिराक में आम आदमी पार्टी

अखिलेश यादव से मिले संजय सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की फिराक में है। सपा व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं की मुलाकात भी कई बार हो चुकी है। बुधवार को भी लखनऊ में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई।

वार्ता के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि चुनावी तालमेल को लेकर अखिलेश यादव से व्यापक चर्चा हुई है। हमारी बहुत अच्छी मुलाकात हुई है। संजय सिंह ने कहा कि हम भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। हलांकि संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन की सीटों को लेकर अभी बात नहीं हुई है। वैसे पहले आप ने उत्तर प्रदेश में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular